सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Path lost in dense fog, travelers lost their way

Sitapur News: घने कोहरे में गुम हो गया रास्ता, भटके राहगीर

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Path lost in dense fog, travelers lost their way
कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार सुबह घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। एकाएक सुबह कोहरे की चादर छा जाने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। इस वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।
Trending Videos


हाईवे से लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। हालांकि पछुआ हवा के जोर पकड़ने से कोहरा जल्द ही छंट गया। इसके बाद निकली तेज धूप से ठंड काफूर हो गई। मौसम खुलने से शहर के पार्कों में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की तुलना में न्यूनतम पारा दो डिग्री कम व अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। रविवार सुबह घने कोहरे ने हर किसी को चौंका दिया।

सीतापुर के लालबाग चौराहा निवासी अजित कुमार ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि रास्ते का भी पता नहीं चल पा रहा था। कोहरे के साथ हवा से सुबह ठिठुरन बढ़ गई।
हालांकि, हवा ने जोर पकड़ा तो कोहरा छंट गया। सुबह नौ बजे धूप निकल आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप का ताप बढ़ता गया।
धूप निकलने से लोगों ने ठंड से काफी राहत महसूस की। धूप का आनंद लेने के लिए लोग छतों, पार्कों और खुले स्थानों पर पहुंच गए। दिन में 12 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाओं के बाद भी धूप की गर्माहट के कारण मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के समय धूप निकलेगी। तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed