सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Half burnt body of youth found under suspicious circumstances

Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक का अधजला शव मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Half burnt body of youth found under suspicious circumstances
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। अटरिया के अलबदा गांव के बाहर रविवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अलाव तापते समय आग लगने से मौत होने की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही अब मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
Trending Videos


गांव के बाहर रविवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने पुआल और यूकेलिप्टस की पत्तियों के बीच एक युवक का अधजला शव देखा। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त विमलेश उर्फ मनू (32) के रूप में की। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विमलेश गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रहता था। उसका शव उसकी झोपड़ी से करीब 200 मीटर की दूर झाड़ियों के पास पड़ा मिला। वह अपनी झोपड़ी में अकेला रहता था। विमलेश का एक भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।

ग्रामीणों को आशंका है कि विमलेश की पहले हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग तापते समय लपटों की चपेट में आने मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed