{"_id":"6988dfbe41300232580fb9d7","slug":"villagers-caught-the-thief-who-entered-the-house-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149833-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। रेउसा के सबलापुर मजरा सेवता में शनिवार रात एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया। गांव निवासी राजेंद्र सिंह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और कमरे में घुस गए।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ने लगे। आहट होने पर गृहस्वामी की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। खुद को फंसते देख दोनों छत से कूदकर भागने लगे। कूदते समय चोट लगने के बाद एक बदमाश को ग्रामीणाें ने दबोच लिया जबकि दूसरा भाग गया।
ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की। उसने अपना नाम कामता बताया है। उसे सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी का सामान मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos