सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress protests against FIR against Shankaracharya

Sitapur News: शंकराचार्य पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against FIR against Shankaracharya
विज्ञापन
सीतापुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति से पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का प्रधानमंत्री को संबोधित एक भी ज्ञापन मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा।
Trending Videos

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस लिए पूरे प्रकरण से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो। मांग की कि इस मामले में राजनीति नहीं वरन न्याय होना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वों की भी निष्पक्ष तरह से स्वतंत्र व पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी धार्मिक व सामाजिक पद पर आसीन व्यक्तित्व के खिलाफ की गई कार्रवाई तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। इस लिए पूरे प्रकरण की समुचित जांच कर सत्य को सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्भावना, षड्यंत्र या राजनीतिक प्रेरणा की आशंका का निराकरण हो सके। विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष दानिश नक़बी, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश सिंह तोमर, मीडिया विभाग की प्रदेश महासचिव दीपा वैश्य सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed