सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The team of 11th Battalion PAC Sitapur won the handball competition.

Sitapur News: हैंडबॉल में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The team of 11th Battalion PAC Sitapur won the handball competition.
विज्ञापन
सीतापुर। पीएसी मध्य जोन की 27वीं अंतर-वाहिनी हैंडबॉल क्लस्टर एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को 11वीं वाहिनी पीएसी में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन की द्वितीय, 11वीं व 27वीं वाहिनी पीएसी, 10वीं वाहिनी बाराबंकी, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 30वीं वाहिनी गोंडा, 32 व 35वीं वाहिनी लखनऊ और एसडीआरएफ लखनऊ की टीमों ने दम दिखाया है। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वितीय वाहिनी पीएसी के सेना नायक संतोष कुमार मीना ने रिबन काट कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी गई।
Trending Videos




बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। वहीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9-1 से 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा को पराजित किया। इस अवसर पर वाहिनी के सहायक सेनानायक रोहित यादव व आशीष कुमार यादव व वाहिनी के शिविरपाल राघवेंद्र, सूबेदार सैन्य सहायक आयुष राठौर, सहायक शिविरपाल अरविंद सिंह यादव व समस्त टीम मैनेजर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed