{"_id":"69bc3ac06b5d462d4208eb49","slug":"cylinder-not-found-delivery-message-came-on-mobile-sitapur-news-c-102-1-stp1002-152249-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिलिंडर मिला नहीं मोबाइल पर आ गया डिलीवरी मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिलिंडर मिला नहीं मोबाइल पर आ गया डिलीवरी मेसेज
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद में लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। वितरण के लिए पर्याप्त स्टॉक के दावे के बावजूद उपभोक्ताओं को बुकिंग बाद घरेलू गैस सिलिंडर पाने में तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बुकिंग के बाद मोबाइल पर होम डिलीवरी का मेसेज आने के बाद भी सिलिंडर घर नहीं पहुंच रहा है। इससे परेशान कुछ उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी पर हंगामा करते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की।
इसके बाद एजेंसी संचालक ने दो दिन बाद सिलिंडर देने का भरोसा दिला कर आक्रोशित उपभोक्ताओं को शांत किया। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में संचालित गैस एजेंसियों पर पर्याप्त संख्या में एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। प्रतिदिन करीब दस हजार सिलिंडरों की आवक जिले में हो रही है। जिन एजेंसियों पर दिक्कत आ रही है। वहां उपभोक्ताओं की समस्या को दूर किया जाएगा।
जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को एजेंसियों से लेकर गोदाम तक दौड़ लगाना पड़ रही है। सिलिंडर पाने के लिए उन्हें केवाईसी, बुकिंग कराने और ओटीपी हासिल करने की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। नवरात्रि व ईद ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। इस बीच राधाकृष्णा गैस एजेंसी के उपभोक्ता उमाशंकर ने बताया कि उन्होंने सिलिंडर की बुकिंग फरवरी में कराई थी। एक सप्ताह बाद मोबाइल पर सिलिंडर की डिलीवरी का मेसेज भी आ गया, जबकि सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने सिलिंडर पाने के लिए एजेंसी के चक्कर लगाना शुरू किए। बृहस्पतिवार को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद सिलिंडर मिल सका।
इसी तरह बेहटा स्थित भटनागर गैस एजेंसी पर कृष्णा चारी ने बताया कि दो सप्ताह से सिलिंडर के लिए दौड़ रहे हैं। एजेंसी पर बताया गया कि 15 फरवरी को उनके कनेक्शन पर सिलिंडर की डिलीवरी हुई है। पीड़ित ने इस पर हंगामा करते हुए 15 फरवरी की फुटेज दिखाने की मांग करते हुए पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की चेतावनी दी। इसके बाद एजेंसी संचालक ने शुक्रवार को सिलिंडर देने की बात कह कर मामला शांत कराया। तंबौर स्थित गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ता की लंबी कतार लग जाने से एजेंसी संचालक को पुलिस की निगरानी में बुकिंग सिलिंडरों का वितरण कराना पड़ा।
रात दो बजे से लाइन में लगे उपभोक्ता
खैराबाद। सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने नवाब गैस एजेंसी पर बुधवार रात दो बजे से लाइन लगा दी। बृहस्पतिवार की सुबह यहां एक किलोमीटर लंबी लाइन नजर आई। राधा कृष्णा गैस एजेंसी पर भी रात से ही ग्राहक लाइन में खड़े हो गए थे। यहां करीब 10 से 12 घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों को सिलिंडर मिल पा रहा है। साजिया और राबिया ने बताया कि सुबह छह बजे से आकर लाइन में लगना पड़ा है। खैराबाद के कमाल सराय की रहने वाली दिव्यांग रिजवाना ट्राई साइकिल से सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंची।
पीएनजी कनेक्शन के विस्तार के लिए मिली अनुमति
जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए आयुक्त खाद्य एवं रसद के पत्र ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। यह पत्र मिलने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को पीएनजी कनेक्शन के विस्तार की सशर्त अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पीएनजी कनेक्शन करने वाली बीपीसीएल कंपनी को रेस्टोरेशन कार्य के लिए सिक्योरिटी जमा करनी होगी। साथ ही पाइपलाइन बिछाने के बाद उन्हें सड़क की मरम्मत भी कराना होगी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बीपीसीएल को पीएनजी कनेक्शन के विस्तार की अनुमति भी मिल गई है।
Trending Videos