{"_id":"69ac48252ac1448f8c0ef370","slug":"doctor-and-staff-nurse-found-absent-sitapur-news-c-102-1-slko1053-151422-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गैरहाजिर मिले चिकित्सक व स्टाफ नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गैरहाजिर मिले चिकित्सक व स्टाफ नर्स
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने शनिवार को जहांगीराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। प्रसव कक्ष में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई।
डीएम को पीएचसी में केवल वार्ड बॉय मोहम्मद असलम व फार्मासिस्ट अखिलेश पांडेय मौजूद मिले। स्टाफ नर्स दीप्ति शर्मा गैरहाजिर थीं। प्रसव पॉइंट पर ताला लगा था। यहां पर मात्र एक स्टाफ नर्स की पोस्टिंग होने पर उन्होंने सीएमओ से नाराजगी जताई।
पीएचसी में झाड़-झंखाड़ व गंदगी मिलने पर वह नाराज हुए। चिकित्सक कक्ष में अव्यवस्थाएं मिलीं। महिला शौचालय में गंदगी मिली। पुरुष शौचालय में गंदगी के साथ सीमेंट की बोरियां लगी थीं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान शुक्ला व लैब टेक्नीशियन रवींद्र कुमार यादव ड्यूटी पर नहीं मिले।
पीएचसी का स्टोर रूम बंद था। जिलाधिकारी ने उसे खोलने के लिए कहा लेकिन चाबी नहीं मिल सकी। डीएम महज पांच मिनट पीएचसी पर रुके और सीएमओ से नाराजगी जताते हुए चले गए। उन्होंने स्टाफ नर्स व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। दवाओं का रखरखाव सही ढंग से न मिलने पर फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी बिसवां से स्पष्टीकरण मांगा।
Trending Videos