{"_id":"69823f1853fa95e51608a532","slug":"doctor-found-absent-one-day-salary-deducted-sitapur-news-c-102-1-slko1053-149523-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गैरहाजिर मिले चिकित्सक, एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गैरहाजिर मिले चिकित्सक, एक दिन का वेतन काटा
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने मंगलवार को सीएचसी महोली का निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। लापरवाही मिलने पर अर्श काउंसलर का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने बताया कि सीएचसी महोली में प्रसव बहुत ही कम हो रहे हैं। यहां पर दो स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई थी। इसको लेकर सीएचसी का निरीक्षण किया गया तो यहां पर कई तरह की खामियां उजागर हुईं। सीएचसी में गंदगी मिली। बेड शीट गंदी थी। अधीक्षक को एक सप्ताह में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए है।
अर्श काउंसलर बसंती बेहद लापरवाही बरत रही थी। इस पर इनका 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, तीन स्टॉफ नर्स की लापरवाही सामने आई है। ये नर्स गर्भवती की बिना मॉनिटरिंग किए ही रेफर कर रही थीं। इसकी वजह से प्रसव कम हो रहे हैं। लापरवाही मिलने पर इन सभी का वेतन रोक दिया गया है।
Trending Videos