{"_id":"69824180ce819e49f30ecfd4","slug":"the-truck-driver-broke-the-railing-and-fell-into-the-river-and-saved-his-life-by-jumping-sitapur-news-c-102-1-stp1003-149484-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
महमूदाबाद। बाबा कुटिया के पास सोमवार रात एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे सुमली नदी में जा गिरा। ट्रक में धान की बोरियां लदी थीं। चालक प्रदीप सिंह ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ट्रक चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को वह डुमरियागंज से ट्रक में धान लोड कर हरदोई जा रहे थे। बताया कि जब वह बाबा कुटिया के पास सुमली नदी पर पहुंचे तभी सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में ट्रक का पहिया फंस गया। अचानक झटका लगने से ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया। कोहरे के कारण वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे नदी में जा गिरा। इस दौरान वह एक पेड़ से भी टकराया और फिर पलट गया। धान की बोरियां पानी में गिर गईं। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि देर रात ट्रक रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गया था। हादसे के बाद चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ट्रक चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि गड्ढे में पहिया फंसते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया था। बताया कि उन्होंने समय रहते ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। ट्रक में चालक के साथ कंडक्टर भी मौजूद था और दोनों ही इस हादसे में सुरक्षित बच निकले। यदि ट्रक किसी वाहन पर गिरता तो जनहानि हो सकती थी।
ग्रामीणों में आक्रोश, पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप
इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा कुटी पुल से पहले सड़क पर बना गहरा गड्ढा लंबे समय से हादसों का सबब बना हुआ है। बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कई बार शिकायत हुई। विभाग द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों और राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क के गड्ढे की मरम्मत कराने, पुल की रेलिंग को मजबूत करने और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।
Trending Videos