{"_id":"69823e7c9a164147a60f1499","slug":"sugandhi-adarshni-and-shagun-selected-in-state-competition-sitapur-news-c-102-1-stp1002-149497-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सुगंधी, आदर्शनी और शगुन राज्य प्रतियोगिता में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सुगंधी, आदर्शनी और शगुन राज्य प्रतियोगिता में चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के रघुराज सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। ये छात्राएं मार्च में लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इससे पहले भी यह तीनों छात्राएं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं।
एचसीएल फाउंडेशन की ओर से 27 जनवरी को आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान में खिलाड़ियों के चयन को लेकर प्रारंभिक ट्रायल हुआ था। इसमें रघुराज सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की चार खिलाड़ियों सुगंधी, आदर्शनी, शगुन और खुशी ने हिस्सा लि था।
इनमें से सुगंधी, आदर्शनी, और शगुन का चयन फाइनल ट्रायल के लिए हुआ था। मंगलवार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित विनय खंड मिनी स्टेडियम में फाइनल ट्रायल हुआ। इसमें सुगंधी, आदर्शनी और शगुन का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
Trending Videos