सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Increase the number of boats at the ghats, improve the circumambulation route: DM

घाटों पर बढ़ाए नावों की संख्या, दुरुस्त करें परिक्रमा मार्ग : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Increase the number of boats at the ghats, improve the circumambulation route: DM
बैठक करते डीएम।
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 84 कोसी परिक्रमा मेले के लिए अब तक की गईं तैयारियों की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि 84 कोसी परिक्रमा एवं पंचकोसीय परिक्रमा से जुड़े मार्गाें को जल्द दुरुस्त करें।
Trending Videos

डीएम ने कहा कि जहां पर सड़क पैचिंग का काम होना है, वहां पर तत्काल काम शुरू करवा दें। उन्होंने कहा कि पड़ाव के रास्तों पर झाड़ियों की साफ-सफाई अवश्य करा दी जाए। उन्होंने कहा कि घाटों की साफ-सफाई कराते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए नावों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर बैरीकेडिंग, साफ-सफाई, शौचालय, रंगाई-पुताई आदि के काम होने हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जिन स्थानों पर साइजेन लगाए जाने हैं, उनको भी लगवा दिया जाए। साइनेज ऐसे स्थानों पर लगवाए जाए, जहां पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ें और सही ढंग से स्थापित कराए जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि जर्जर तारों को जल्द बदलें। पुलिस विभाग के अधिकारियों को से कहा कि मेले के समय पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed