सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sonali increased her prestige by representing UP

Sitapur News: सोनाली ने यूपी का प्रतिनिधित्व कर बढ़ाया मान

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sonali increased her prestige by representing UP
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। राष्ट्रीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता अंडर 14 में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर की छात्रा सोनाली ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल में हुई थी। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर बीएसए व एबीएसए खैराबाद ने छात्रा को सम्मानित किया।
Trending Videos


पश्चिम बंगाल में विगत दिनों हुई 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता अंडर 14 में खैराबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर में कक्षा 8 की छात्रा सोनाली ने नेशनल प्लेयर के रूप में लगातार दूसरी बार हिस्सा लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें सोनाली ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षिका नीलम कुमारी उसका मनोबल बढ़ाती रहीं।
प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वापस आने पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी खैराबाद संतोष कुमार मिश्र ने सोनाली को सम्मानित किया। भविष्य में छात्रा अच्छे ढंग से कार्य कैसे करे इसके लिए शिक्षिका नीलम कुमारी तथा जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा से विचार विमर्श किया।

सोनाली की इस उपलब्धि पर प्रांतीय अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अपूर्व दीक्षित, प्रांतीय प्रवक्ता मनीष पांडेय, जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ राम चंद्र शर्मा, महामंत्री रंग विजय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित, ब्लॉक खैराबाद जूनियर हाईस्कूल संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed