{"_id":"69af110a4eacb918490e7729","slug":"drunk-youths-beat-up-hotel-employee-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151515-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवकों ने नशे में होटल कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवकों ने नशे में होटल कर्मचारी को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित होटल कर्मचारी को लखनऊ निवासी युवकों ने पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने युवकों को शराब पीने से मना किया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इलाके के नारायनपुर निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि कस्बे में हाईवे के किनारे कोठी ढाबा है। पास में एक कंपनी का होटल भी संचालित होता है। रविवार रात लखनऊ के खदरा निवासी आकाश मिश्रा, कमलापुर निवासी आलोक मिश्रा और लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी नीरज रुके थे। उन्होंने मोबाइल एप से होटल का कमरा बुक कराया।
आरोप है कि तीनों युवक कमरे के बाहर आकर शराब पीने लगे। होटल के कर्मचारी कुलदीप ने उनको मना किया। इस बात पर आरोपियों ने उसको पीटा। पीड़ित कुलदीप को जातिसूचक टिप्पणी करते हुए अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
लखनऊ निवासी युवक कमलापुर स्थित होटल में क्यों रुके थे, इसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास
पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि घटना के समय उनके साथी अनुपम और शिवम भी मौजूद थे। किसी तरह आरोपियाें से बचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई यूपी 112 पुलिस टीम के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। युवकों ने पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान सभी आरोपी हुड़दंग करते रहे।
Trending Videos