{"_id":"69afe893a3b8d1188c06a936","slug":"video-satapara-ma-avamakatashavaranatha-bl-sata-dara-hae-ha-sanatanaya-ka-ekajata-karana-ka-kavayatha-jara-ha-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- संत डरे हुए हैं, सनातनियों को एकजुट करने की कवायद जारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- संत डरे हुए हैं, सनातनियों को एकजुट करने की कवायद जारी है
सीतापुर के सिधौली में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मंगलवार को गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नैमिष में हमने किसी संत से कोई बात नहीं की। हमें पहले से पता है कि संत डरे हुए हैं। उन्हें क्यों समस्या में डालना। हम चाहते हैं कि उन्हें समस्या न हो।
उन्होंने नैमिषारण्य से सिधौली पहुंचकर कस्बा के सिद्धेश्वर महादेव धाम में शिव दर्शन किए। सिद्धेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं ने उनका पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। मंचासीन होने के बाद कहा कि उन्होंने गाय को गौमाता का दर्जा दिलाने के लिए सनातनियों को एकजुट करने की कवायद छेड़ रखी है।
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार से मांग है कि गाय को सरकारी अभिलेखों में पशु दर्ज करने के स्थान पर उसे माता के रूप में दर्ज किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रयोजन के लिए बुधवार को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित किया।
उनके सहयोगी के रूप में मौजूद जगदीशानंद महाराज ने यात्रा का कारण स्पष्ट किया। आयोजकों में प्रशांत तिवारी व आचार्य मनीष पांडेय ने शंकराचार्य के सिधौली आगमन पर हर्ष व्यक्त किया।
नैमिषारण्य से आते समय उनका मिश्रिख,कल्ली चौराहा,संदना व अलादादपुर तिराहे पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद वे लखनऊ रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।