{"_id":"69af129694a514545d0fc907","slug":"kamalapur-sugar-mill-will-restart-after-17-years-sitapur-news-c-102-1-stp1002-151553-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 17 साल बाद फिर शुरू होगी कमलापुर चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 17 साल बाद फिर शुरू होगी कमलापुर चीनी मिल
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कमलापुर चीनी मिल।
विज्ञापन
सीतापुर। सत्रह साल बाद कमलापुर चीनी मिल चलने का रास्ता साफ हो गया है। मिल को गन्ना पेराई की अनुमति मिल गई है। प्रबंधतंत्र ने चीनी मिल चलाने की कवायद तेज कर दी है। कमलापुर चीनी मिल चलने से 15 हजार गन्ना किसान लाभान्वित होंगे। लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष व डेढ़ से दो हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
कमलापुर शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2009 में बंद कर दी गई थी। 2017 में नीलामी होने पर मेसर्स एनआर इन्फ्राकाॅन प्राइवेट लिमिटेड ने इसे खरीदा था। तकनीकी कारणों से चीनी मिल को वर्तमान प्रबन्धतंत्र अब तक चला नहीं सका था। इस वर्ष चीनी मिल ने भारत सरकार से लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर अवशेष पेराई सत्र 2025-26 में ट्रायल करने के लिए गन्ना आवंटित करने का अनुरोध किया गया है।
गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल को पेराई सत्र 2025-26 में ट्रायल की अनुमति दे दी है। गन्ना पेराई का ट्रॉयल सफल रहा तो चीनी मिल आगामी सत्र से पेराई का कार्य पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।
गन्ना किसानों को मिलेगा बकाया भुगतान
मेसर्स एनआर इन्फ्राकाॅन प्राइवेट लिमिटेड कमलापुर के प्रधान प्रबंधक ने पेराई सत्र 2006-07, 2007-08 एवं 2008-09 के अवशेष गन्ना मूल्य एवं गन्ना विकास अंशदान के भुगतान की लिखित सहमति दी है।
गन्ना आयुक्त ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर को उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड कमलापुर एवं मेसर्स एनआर इन्फ्राकाॅन प्राइवेट लिमिटेड कमलापुर के प्रतिनिधि को सम्मिलित करते हुए बकाया भुगतान के लिए कमेटी गठित कर अभिलेखों की जांच कर भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos