सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Four teachers were issued termination notices

Sitapur News: चार शिक्षिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four teachers were issued termination notices
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहीं चार सहायक अध्यापिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। उन्हें 20 मार्च तक जवाब देने का अंतिम मौका दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 27 फरवरी को 13 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है।
Trending Videos



खैराबाद विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय गद्दीपुर की सहायक अध्यापिका शिवानी सिंह, प्राथमिक विद्यालय पकरिया की नेहा हजारी, महमूदाबाद विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय ईदगाहपुरवा की स्वाती सिंघल और परसेंडी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रसूलापुर की निधि यादव लंबे समय से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन शिक्षिकाओं के मूल पते पर नोटिस भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे स्कलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीएसए ने अब इन्हें अंतिम अवसर देते हुए 20 मार्च तक जवाब देने को कहा है। निर्धारित समय तक जवाब न मिलने पर माना जाएगा कि वे नौकरी करने की इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इससे पहले भी 13 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। कई बार नोटिस देने के बाद भी जवाब न मिलने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।


अभिलेख फर्जी मिलने पर गायब हो जाते हैं शिक्षक

इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। विभागीय जांच में पाया गया था कि कुछ शिक्षकों ने फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हासिल की थी। अभिलेखों के सत्यापन में मामला उजागर होने पर कई शिक्षक बिना सूचना के गायब हो गए थे, जिसके बाद उनकी बर्खास्तगी कर दी गई।





12460 भर्ती में अधिक मिला फर्जीवाड़ा
वर्ष 2025 में 12,460 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इस भर्ती में सीतापुर जिले में करीब 1100 शिक्षकों की नियुक्ति हुई। अभिलेखों के सत्यापन में अब तक 28 शिक्षकों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं, जिन्हें बर्खास्त किया जा चुका है। अभी लगभग 300 शिक्षकों के अभिलेखों की सत्यापन रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद और भी फर्जी नियुक्तियां सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed