सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Due to non availability of cylinder, food started being cooked on stove in homes

Sitapur News: सिलिंडर न मिलने से घरों में चूल्हे पर बनने लगा भोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Due to non availability of cylinder, food started being cooked on stove in homes
विज्ञापन
सीतापुर। ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर जिले में रसोई गैस व्यवस्था पर पड़ा है। एजेंसियों पर लगने वाली लंबी लाइनें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बुकिंग के बाद भी कई-कई दिन तक उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। सिलिंडर न मिलने से कई घरों में गैस चूल्हे बुझ गए हैं। ऐसे में वर्षों बाद मिट्टी के चूल्हे धधक उठे हैं। गांवों में कई घरों में चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना पकाया जा रहा है। उधर, तमाम होटल और पटरी दुकानदारों का काम भी लकड़ी और कोयले की भट्ठी-चूल्हे से चल रहा है।
Trending Videos

जिले में 50 लाख से ज्यादा आबादी है। एलपीजी के सामान्य गैस कनेक्शन करीब साढ़े चार लाख और उज्ज्वला के लगभग छह लाख उपभोक्ता हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग का समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। रविवार को कसमंडा स्थित भारत गैस एजेंसी पर भीड़ उमड़ी। यहां के मैनेजर सानू ने बताया कि तीन दिनों की बुकिंग की डिलीवरी कर रहे हैं, इसलिए भीड़ है। इसी तरह जिले की कई एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतारें नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के मुताबिक बुकिंग कराने और एजेंसियों पर घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। कई लोगों ने बताया कि एजेंसियों के चक्कर काटने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला तो लकड़ी के ईंधन का इंतजाम किया है। घर में चूल्हा जलाया जा रहा है। वर्तमान में गांवों के कई घरों में वर्षों बाद मिट्टी के चूल्हों में आग जलने लगी है। गैस संकट से त्रस्त लोग पुराने दौर में लौटकर चूल्हे पर बने भोजन का स्वाद चख रहे हैं। चूल्हे में आग जलाने से लेकर भोजन पकाने तक काफी समय लगता है। इस दौरान धुएं से महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है।



गैस हुई खत्म तो धधकी चूल्हे की आग

पहला ब्लॉक के गुलामपुर में रहने वाली लक्ष्मी देवी ने बताया कि गैस खत्म हुए पांच दिन हो गए हैं। काफी प्रयासों के बाद भी सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है। लक्ष्मी के मुताबिक सात सदस्यों का परिवार है, गैस सिलिंडर एक माह में खत्म हो जाता है। मजबूरन, चूल्हा जलाना पड़ रहा है। लकड़ी भी बड़ी मुश्किल से मिल रही है।


महिलाओं ने चूल्हा बनाकर शुरू किया भोजन पकाना
मझिगवां निवासी आलोक ने बताया कि केवाईसी न होने से सिलिंडर नहीं मिल रहा। घर में मिट्टी का चूल्हा प्रयोग किया गया है। लकड़ी और उपले से खाना बन रहा है। सुरैंचा निवासी अंकित बताते हैं कि गैस खत्म होने पर चूल्हा जलाया जा रहा है। बम्हौरा निवासी अमित कहते हैं कि महिलाओं को फिर से चूल्हा बनाना पड़ा है, उसी पर खाना बन रहा है।



होटलों पर किया जा रहा घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल
सरैंया। बुकिंग के कई दिनों बाद तक लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उधर, क्षेत्र के ज्यादातर होटलों, ढाबों व ठेलों पर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहला ब्लॉक के लालापुर चौराहा, फिरोजपुर, सिरौली चौराहा, इटैला, बेहमा आदि विभिन्न जगहों पर स्थित अधिकतर खान-पान की दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है।



बुकिंग के 20 तो किसी को आठ दिन बाद मिला सिलिंडर
खैराबाद। नगर के राधा कृष्णा गैस एजेंसी पर ईद वाले दिन भी लोग सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े नजर आए। रविवार सुबह 10 बजे से सिलिंडर का वितरण शुरू किया गया। यहां शिवपुरी की संजीव देवी ने तीन मार्च को बुकिंग कराई थी, काफी दौड़ भाग के बाद रविवार को सिलिंडर मिल पाया है। परसेंडी ब्लॉक के मोहरैया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि 13 मार्च की बुकिंग है। पिछले तीन दिन से लगातार दौड़ रहे हैं। रविवार को घंटों लाइन लगने के बाद सिलिंडर मिल पाया है। खैराबाद के तुर्कपट्टी निवासी अजीज अहमद ने बताया कि पांच दिनों से रोज आकर लाइन लगता था। ईद वाले दिन भी लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा तब सिलिंडर मिला।


केवाईसी के नाम पर धन उगाही का आरोप

खैराबाद की राधा कृष्णा गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर ग्राहकों ने केवाईसी के नाम पर 200 रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब बात ज्यादा बढ़ गई तो कर्मचारी 200 रुपये लेकर सिलिंडर के साथ एक पाइप जबदस्ती देने लगे। हालांकि, गैस एजेंसी संचालक ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed