{"_id":"6a36db8cd5fa77f7cb052fd0","slug":"e-rickshaw-hit-by-car-six-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158426-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार की चपेट में आया ई रिक्शा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार की चपेट में आया ई रिक्शा, छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आया ई रिक्शा ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा में मिश्रिख मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में ई रिक्शा आ गया। हादसे में ई रिक्शा व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा सवार चार लोगों को भी चोटें आई हैं।
तहरापुर गांव निवासी अविनेश (31) शनिवार को अपने ई रिक्शा से मछरेहटा से सवारियां लेकर मिश्रिख की ओर जा रहे थे। गंगापुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार से ई रिक्शा की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार गंगापुर निवासी संघप्रिय चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अविनेश और संघप्रिय गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा में बैठीं चार सवारियां चोटिल हो गईं। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मछरेहटा भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों सवारियों को छुट्टी दे दी गई। अविनेश और संघप्रिय का उपचार जारी है।