{"_id":"69921026a000d3e0ed03646c","slug":"electricity-failure-in-10-localities-water-crisis-deepens-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150244-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10 मोहल्लों में गुल रही बिजली, गहराया पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10 मोहल्लों में गुल रही बिजली, गहराया पानी संकट
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लालबाग फीडर से जुड़े 10 मोहल्लों में रविवार को नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय पानी का संकट खड़ा हो गया। दुकानों के बाहर जनरेटर चलते नजर आए। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि लालबाग बाजार में पड़ाव पर स्थित 630 केवी ट्रांसफार्मर की एलटी लाइन बदली गई। इसकी वजह से सुबह आठ से शाम पांच बजे तक शटडाउन लिया गया। हालांकि बिजली विभाग ने कटौती की एक दिन पहले ही सूचना दे दी थी। इसके बाद भी तमाम उपभोक्ता इससे अनभिज्ञ रहे। अफसरों को फोन करके कटौती की जानकारी ली। अफसरों ने उन्हें पांच बजे तक बिजली गुल होने की जानकारी दी। इस कटौती से दोपहर के समय घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। एसडीओ ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए मरम्मत का काम किया गया है।
Trending Videos