सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Madnapur Park buzzing in Sakran, swings along with open gym

Sitapur News: सकरन में मदनापुर पार्क गुलजार, ओपन जिम संग लगे झूले

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Madnapur Park buzzing in Sakran, swings along with open gym
विज्ञापन
सीतापुर। ग्रामीण इलाके के लोग भी अब गांव में पार्कों के अंदर जाकर मौज मस्ती कर सकेंगे। इसके साथ ही अपनी फिटनेस भी चुस्त-दुरुस्त रख सकेंगे। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की पहल पर सकरन की ग्राम पंचायत मदनापुर में पार्क का निर्माण पूरा हो गया है। वहीं, ओपन जिम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा बच्चे भी अब यहां झूले का आनंद ले रहे हैं।
Trending Videos

सांडा-लहरपुर मुख्य मार्ग पर अमृत सरोवर में ही पार्क का निर्माण कार्य करवाया है। करीब साढ़े पांच हजार आबादी वाले मदनापुर गांव में पार्क बनने के बाद लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि गांव में सुबह टहलने के लिए कोई समुचित स्थान नहीं था, लेकिन पार्क बनने के बाद समस्या दूर हो गई है। ग्रामीण पार्क के अंदर लगे ओपन जिम का भी लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सावित्री देवी ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में 60 लाख रुपये से मनरेगा से कराया गया है। पार्क के अंदर बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले लगवाएं गए हैं। इसके साथ ही पार्क के चारों तरफ छायादार और फलदार पौधे लगे है। पार्क में रोजाना 50-100 लोगों का आना-जाना होता है। पार्क के बीच में बने अमृत सरोवर तालाब के आस-पास लोगों के बैठने के लिए पत्थर के बेंच भी डलवाई गई है। प्रधान का कहना हैं कि अभी तक इसका भुगतान नहीं हो पाया हैं, लेकिन अगर इसका भुगतान हो जाए तो तालाब में नाव चलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

जिले में 19 ग्राम पंचायतों बन रहे पार्क
डीएम डॉ. राजागणपति आर ने 19 ग्राम पंचायतों में पार्कों के निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए थे। इनमें अधिकतर जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा तो कहीं काम पूरा गया है। पार्क बनने के बाद उसमें बच्चों के लिए झूले लगवाने के साथ ही ओपन जिम भी बनवाएं जा रहे हैं। पार्क में हरियाली का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed