{"_id":"6a53f698f2e15977d00da1bc","slug":"electricity-substation-to-be-set-up-in-thangaon-capacity-to-increase-by-eight-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159897-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: थानगांव में स्थापित होगा विद्युत उपकेंद्र, आठ की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: थानगांव में स्थापित होगा विद्युत उपकेंद्र, आठ की बढ़ेगी क्षमता
Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। उमस भरी गर्मी में बिजली की समस्या के बीच राहत भरी खबर है। थानगांव में नया बिजली उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। वहीं, आठ उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। 41 स्थानों पर लोड कम करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद बिजली विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। थानगांव इलाके के लोग लो वोल्टेज व बिजली कटौती से लोग जूझ रहे हैं। यहां के उपभोक्ता काफी समय से उपकेंद्र बनाने की मांग कर रहे थे। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने भी इस मामले में शासन को पत्र लिखा था। इस पर यहां नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मंजूरी मिल गई है। नए उपकेंद्र से करीब डेढ़ लाख आबादी को लो वोल्टेज, कटौती व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली विभाग का कहना है कि मंजूरी के साथ ही उपकेंद्र के लिए जमीन मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
वहीं, आठ उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इन उपकेंद्रों में पांच केवीए की जगह 10 केवीए के ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। इसमें महमूदाबाद में दो, बिसवां में दो, सिधौली में तीन व सीतापुर शहर में एक उपकेंद्र शामिल है। क्षमता वृद्धि होने से सबसे अधिक फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। बेहतर बिजली आपूर्ति होगी। यह कार्य एक माह के अंदर प्रारंभ हो जाएंगे।