{"_id":"6a53f6232d0de87f320b42c6","slug":"scuffle-over-switching-off-streetlights-four-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159861-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्ट्रीट लाइट बुझाने को लेकर मारपीट, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्ट्रीट लाइट बुझाने को लेकर मारपीट, चार जख्मी
Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली। पैलाकीसा गांव में शनिवार रात स्ट्रीट लाइट बुझाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।
गांव निवासी ओमप्रकाश व दरबारी के बीच लाइट बुझाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष से तकरीबन 12 लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से ओमप्रकाश मौर्य की पत्नी लज्जावती (45) व पुत्र सुरजीत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से इंद्रजीत (45) व राजू (35) घायल हो गए। ग्रामीणों ने यूपी 112 पर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अपराध निरीक्षक धीरज शुक्ल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बुझाने पर मारपीट हुई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।