{"_id":"6a53f6896e40683d2c0ddd82","slug":"student-dies-under-suspicious-circumstances-after-posting-suicide-status-on-instagram-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159900-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इंस्टाग्राम पर खुदकुशी का स्टेटस लगाने के बाद छात्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इंस्टाग्राम पर खुदकुशी का स्टेटस लगाने के बाद छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद। इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित स्टेटस लगाने के बाद रविवार को एक छात्र को कोतवाली बुलाया गया। वहां से लौटने के बाद रविवार शाम संदिग्ध हालात में छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने कुछ लोगों पर विषाक्त पदार्थ देने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार छात्र ने स्टेटस लगाने की बात को स्वीकार कर दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही थी।
इलाके के सेमरा भुडकुड़ा निवासी आयुष वर्मा (16) कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह 10 बजे उसे कोतवाली बुलाया गया था। वह अपने दोस्त आलोक के साथ कोतवाली गया था। घर लौटने पर आयुष की हालत बिगड़ने लगी। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। आरोप है कि आयुष को कुछ लोगों ने विषाक्त पदार्थ दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कमलेश खेती करते हैं। मां रीना गृहिणी हैं। आयुष तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई लकी (18) और आदित्य (17) पढ़ाई करते हैं।