{"_id":"69f6452f1fb587e0b6085344","slug":"electricity-supply-disrupted-in-one-thousand-villages-sitapur-news-c-102-1-slko1053-155210-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक हजार गांवों में बिजली आपूर्ति बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक हजार गांवों में बिजली आपूर्ति बेपटरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 03 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में दो दिन पहले आई आंधी और बारिश के कारण ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था शनिवार को भी बहाल नहीं हो सकी। जिले के एक हजार से अधिक गांवों में शाम होते ही अंधेरा पसर रहा है। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली न होने से लोग बेहाल हैं, वहीं जलापूर्ति ठप होने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।
शनिवार को भवानीपुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में खराबी (फॉल्ट) आने से विकास नगर, नवीन चौक, यादव कॉलोनी और कांशीराम कॉलोनी सहित कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं रामपुर मथुरा के बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े दो सौ गांवों में दो दिन से बिजली नहीं पहुंची है। ग्रामीण रमेश व उमेश ने बताया कि मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं, जिन्हें चार्ज करने के लिए उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है।
रेउसा के बभनेवा उपकेंद्र के तीन सौ गांवों में बिजली संकट बरकरार है। गर्मी के कारण कूलर और पंखे महज शोपीस बनकर रह गए हैं। उधर, मछरेहटा में दो दिनों से आपूर्ति ठप होने के कारण पानी की टंकियां खाली हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
महमूदाबाद, सिधौली, बिसवां, मिश्रिख और लहरपुर जैसे इलाकों में भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। बिजली न आने से व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। दूध डेयरी चलाने वाले हर्ष का कहना है कि फ्रिज न चलने के कारण दूध फटने का डर बना हुआ है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बिजली विभाग का कहना है कि आंधी से लाइनों और खंभों को काफी नुकसान पहुंचा है। विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
काफी हुआ नुकसान
आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ है। बिजली विभाग की टीमें लगातार आपूर्ति बहाल करने के काम में जुटी हुई हैं, ताकि जल्द से जल्द बिजली सेवा फिर से शुरू की जा सके।
- ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता
Trending Videos