सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Forest Department unable to trace leopard's location; panic persists.

Sitapur News: तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाया वन विभाग, दहशत कायम

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Forest Department unable to trace leopard's location; panic persists.
विज्ञापन
पिसावां। तेंदुए की बढ़ती दहशत के बीच प्रेमपुर के बाशिंदों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। डर के मारे किसान खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। चौथे दिन रविवार को भी वन विभाग की टीम खेतों व जंगल-झाड़ियों की खाक छानती रही। तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणोें का कहना है कि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी फसलों और जान-माल दोनों को खतरा बढ़ रहा है। वन विभाग से बड़े स्तर पर अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग ग्रामीणों ने उठाई है।

पिसावां में बृहस्पतिवार को प्रेमपुर गांव के पास तेंदुए ने एक वनरोज को निवाला बनाया था। शुक्रवार को वनरोज का शव मिलने से दहशत फैल गई थी। शनिवार को वनरोज के शव का अवशेष गायब होने पर तेंदुए के खाने की आशंका जताई गई। रविवार को चौथे दिन भी वन विभाग की टीम कॉम्बिंग करती रही, लेकिन तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई। उधर, ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। विपिन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, उदयराज, कमलेश, श्याम प्रकाश पांडेय, शैलेन्द्र, सरनाम, शिशुपाल, हीरालाल आदि ने बताया कि वन विभाग के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी आते हैं, लेकिन रेंजर अथवा कोई बड़ा अधिकारी एक बार भी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार उर्फ पिंटू ने कहा कि महोली रेंजर ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है, इससे सूचना देने में दिक्कत हो रही है। वन दरोगा विनीत सक्सेना ने बताया कि कांम्बिंग लगातार जारी है। नदी के किनारे एक तरफ जंगल और दूसरी तरफ घनी झाड़ियों के कारण तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने में काफी दिक्कत आ रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न जाने देने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed