सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Motorcyclist identified after six days; died in an accident while riding a stolen bike.

Sitapur News: छह दिन बाद बाइक सवार की पहचान, चोरी की बाइक से हादसे में हुई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist identified after six days; died in an accident while riding a stolen bike.
विज्ञापन
मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर-हरदोई मार्ग पर धर्मापुर गांव के पास नौ जून को एक बाइक सवार तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया था। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के छह दिन बाद रविवार को युवक की शिनाख्त हो गई है। वहीं, पुलिस को यह भी पता चला है कि बाइक चोरी की थी।


इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, युवक की शिनाख्त हरदोई जिले के थाना टड़ियावां क्षेत्र निवासी अजय कुमार (24) के रूप में हुई। मृतक के पिता रामपाल ने अजय की शिनाख्त उसके पास मौजूद बैग व शव की फोटो से की है। रामपाल ने बताया कि उनका पुत्र अजय 12 मई को उनकी मौसी के यहां घरवासपारा गांव गया था। इसी दौरान वह लोकईपुरवा के शिवलाल कुमार की बाइक लेकर चला आया था। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्पेक्टर ने बताया कि युवक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद न होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कराई गई। आसपास के थानों में भी सूचना भेजी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। काफी इंतजार के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस बीच बाइक के चेसिस नंबर से पता चला कि बाइक चोरी की थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed