{"_id":"6a2f02a2feb2c0a79d01ede3","slug":"young-man-falls-victim-to-fraud-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158021-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ठगी का शिकार हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ठगी का शिकार हुआ युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। काजीकमालपुर चौराहे पर रविवार को ठगों ने एक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार को अपना शिकार बनाया। इमरजेंसी का बहाना बनाकर शातिरों ने दुकानदार से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए और मौके से भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है।
पहाड़पुर निवासी कुलदीप कुमार की काजीकमालपुर चौराहे पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रविवार को बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। युवकों ने बड़ी चालाकी से किसी परिचित की गंभीर इमरजेंसी का हवाला दिया और कुलदीप से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। कुलदीप उनकी बातों में आ गए और उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए।रुपये खाते में पहुंचते ही दुकान पर आया युवक तेजी से बाहर निकला और सड़क किनारे पहले से स्टार्ट खड़ी अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया।