{"_id":"6a57d3bb118ff2c4f10f5e32","slug":"fsda-shuts-down-factory-sitapur-news-c-102-1-slko1052-160099-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एफएसडीए ने बंद कराया कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एफएसडीए ने बंद कराया कारखाना
Thu, 16 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर। नगर के बदायूं टोला में अद्योमानक पापड़ी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए एफएसडीए ने बुधवार को छापा मारकर कारखाने को बंद कराया। तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मौके पर पाई गई सभी खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई।
बदायूं टोला में शादाब पापड़ी बनाने का कारखाना संचालित करते हैं। एफएसडीए ने कारखाने पर छापा मारकर सोया पापड़ी बनाने में प्रयुक्त होने वाले मैदा, रिफाइंड व चीनी का सैंपल भरा। इसके बाद अग्रिम आदेश तक कारोबार को बंद करने के निर्देश दिए। कारखाने की स्थिति अस्वच्छ एवं खाद्य मानकों के विपरीत पाई गई। ऐसे में सुधार के निर्देश दिए गए।
टीम ने 648 किलोग्राम मैदा, 298 किलोग्राम चीनी, 118 किलोग्राम रिफाइंड जब्त किया है। सहायक आयुक्त खाद्य अमित कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत स्वरूप, हृदय नारायण, दिवाकर, सुभाष बाबू यादव व नत्थू कुशवाहा ने यह कार्रवाई की। (संवाद)