{"_id":"6a57d32004db73ed9c0f0c7e","slug":"two-bikes-collide-youth-dead-three-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-160063-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो बाइक टकराईं, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो बाइक टकराईं, युवक की मौत, तीन घायल
Thu, 16 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख। वजीरनगर नहर मार्ग पर पिपरियापुरवा पुलिया के पास बुधवार दोपहर दो बाइक टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। गुरसंडा गांव निवासी शादाब (20) बुधवार को अपने साथी जोशन (19) के साथ बकरा खरीदने के लिए बाइक से कल्ली गांव गए थे। वहां बकरा नहीं मिलने पर दोनों वजीरनगर बाजार की ओर जा रहे थे। पिपरियापुरवा पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर टिकरा अकबरपुर गांव निवासी लवकुश (18) और रंजीत (19) सवार थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि शादाब उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराए। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
पुलिस व लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। जोशन, लवकुश व रंजीत का इलाज जारी है। मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।