सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hardoi defeated Maholi by 68 runs to win the tournament.

Sitapur News: हरदोई ने महोली को 68 रनों से हरा जीता टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hardoi defeated Maholi by 68 runs to win the tournament.
महोली में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
महोली। कृषक इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को महोली प्रीमियर लीग डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला गया। हरदोई की टीम ने 68 रनों से टूर्नामेंट जीत लिया।
Trending Videos


पहला सेमीफाइनल मुकाबला हसीब इलेवन आंट व श्रेय स्ट्राइकर्स महोली के बीच खेला गया। आंट के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 51 रन बनाए। इसमें कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेय स्ट्राइकर महोली की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। महोली ने आठ विकेट से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। बेहतर प्रदर्शन के लिए सेंटी पन्नू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दो ओवर की गेंदबाजी में सात रन देकर पांच विकेट झटके।

दूसरा सेमीफाइनल मैच साहिल इलेवन हरदोई व श्रेय स्ट्राइकर्स महोली के बीच खेला गया। हरदोई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेय स्ट्राइकर की टीम आठ ओवरों में एक विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी।

हरदोई ने पांच रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। विशाल धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 16 गेंदों पर चार छक्के व एक चौके की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच साहिल इलेवन हरदोई व श्रेय स्ट्राइकर्स महोली के बीच खेला गया। हरदोई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 100 रन बनाए। हारिस मंसूरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। नौ छक्के व तीन चौके लगाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेय स्ट्राइकर की टीम आठ ओवरों में सभी विकेट खोकर 32 रन पर सिमट कर रह गई। हरदोई ने 68 रनों से फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता ट्रॉफी हासिल कर ली। प्लेयर ऑफ द मैच हारिस मंसूरी को चुना गया।

टूर्नामेंट के आयोजक मृदुल त्रिवेदी ने विजेता टीम को एक लाख रुपये का चेक व ट्रॉफी दी। वहीं उपविजेता टीम श्रेय स्ट्राइकर को 50 हजार का चेक व ट्रॉफी दी गई। श्रेय स्ट्राइकर टीम के खिलाड़ी सचिन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने जाने पर एलईडी टीवी देकर पुरस्कृत किया गया। इन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 240 रन बनाए।

बेस्ट बॉलर का खिताब सेंटी पन्नू को उनके 14 विकेटों के लिए दिया गया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ला, राज वर्मा, मान सिंह वर्मा, बिंदु बाजपेयी, राकेश अवस्थी, मयंक त्रिवेदी, तुषार बाजपेयी, अनूप खेतान, मझिले सिंह, सोनू वर्मा, अश्विनी गुप्ता व आशीष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed