सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two students drowned in a pond

Sitapur News: तालाब में डूबकर दो छात्रों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 20 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two students drowned in a pond
विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
खैराबाद। मानपुर के बन्नी खरेला गांव में रविवार को तालाब में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव तालाब से निकाले गए।
Trending Videos

रमईपुर गांव निवासी अर्पित (15) व कपिल (10) रविवार को गांव के तीन अन्य बालक विनय, आशीष व नैमिष के साथ पास में स्थित बन्नी खरेला गांव के तालाब में नहाने गए थे। पांचों बालक तालाब में नहाने लगे। गहराई का अंदाजा नहीं होने से कपिल व अर्पित गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। यह देखकर अन्य तीनों बालक तालाब से निकले और भागकर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने अर्पित व कपिल को तालाब से ढूंढ़कर निकाला। मगर तब तक दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। कपिल कक्षा छह और अर्पित कक्षा दस का छात्र था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि अर्पित का परिवार मूल रूप से तालगांव के भनवापुर का रहने वाला है। रमईपुर में उसका ननिहाल है। पिता को यहां कुछ संपत्ति मिली थी। इसलिए वह रमईपुर और तालगांव दोनों स्थानों पर आते-जाते रहते थे। कपिल और अर्पित दूर के रिश्ते के भाई थे। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
इकलौता पुत्र था कपिल
कपिल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पिता सुरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि बेटी का विवाह होने के बाद कपिल ही उनके बुढ़ापे का सहारा था। उसकी मौत से बुढ़ापे की लाठी छिन गई। वहीं, अर्पित की मौत से उसके परिजन भी बेसुध हैं। पिता शिवकुमार व मां रेखा की आंखें मानों पथरा सी गई हों। दो भाई व एक बहन में अर्पित बड़ा था। वह अपने पिता के काम में भी हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed