सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collides with a stationary container, two youths die

Sitapur News: खड़े कंटेनर से बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a stationary container, two youths die
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली के मनवां तिराहे पर मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

सिधौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ही मनवां तिराहा है। इलाके के सिंहपुर निवासी नंदराम (25) व सूरज (20) मंगलवार को लखनऊ से लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार बाइक तिराहे पर सड़क किनारे खड़े कंटनेर से टकरा गई। इससे नंदराम व सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने था। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही हादसे का शिकार हुए थे नंदराम व सूरज के भाई
इस हादसे में नंदराम व सूरज के परिजनों पर दोहरी मार पड़ी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही कसरैला गांव के निकट टेंपो पलटने से नंदराम के भाई दीपक और सूरज के भाई आकाश घायल हो गए थे। आकाश की हालत गंभीर होने के चलते उनको लखनऊ में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को नंदराम व सूरज लखनऊ में आकाश को देखने गए थे। वहीं से लौटते समय हादसा हो गया। नंदराम व सूरज की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। नंदराम तीन भाइयों में छोटे थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। नंदराम केरल में काम करते थे। एक सप्ताह पहले ही वह घर लौटे थे। सूरज सिधौली में महमूदाबाद चौराहे के निकट ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करते थे। दो भाइयों में बड़े सूरज का विवाह नहीं हुआ था। उनके छोटे भाई आकाश लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। आकाश की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed