सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trial of ITMS begins at Lalbagh intersection

Sitapur News: लालबाग चौराहे पर आईटीएमएस का ट्रायल शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Trial of ITMS begins at Lalbagh intersection
लालबाग चौराहे पर लगी ट्रैफिक लाइट। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के लालबाग चौराहे पर केंद्रीय ट्रैफिक प्रबंधन सिस्टम (आईटीएमएस) का ट्रायल शुरू किया गया है। सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसे पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के ऑटोमैटिक चालान काटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देश पर इसके संचालन से जुड़ी व्यवस्था को परखने के लिए ट्रायल चल रहा है।
Trending Videos

जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों की ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाने के लिए एक खाका खींचा है। इसके लिए जिलाधिकारी की तरफ से एक एक कमेटी गठित की गई थी। जिसमें एसडीएम सदर, सीओ नगर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड और ईओ नगर पालिका सीतापुर को शामिल किया गया था। कमेटी की बैठक में शहर के प्रमुख रास्तों व चौराहों पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही आईटीएमएस प्रणाली को स्थापित करने पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुहिम लालबाग चौराहे पर अंतिम चरण में है। इस चौराहे पर केंद्रीकृत ट्रैफिक प्रबंधन सिस्टम (आईटीएमएस) सिस्टम के लिए पोल लगा दिया गया है। इस पोल पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने के साथ ही एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरे भी लग चुके हैं। चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास इसके लिए एक कंट्रोल कक्ष भी स्थापित किया गया है। साथ ही लालबाग चौराहे पर सभी दिशाओं में पीले रंग के खंभे लगा दिए गए हैं।
नियम तोड़ने वाले वाहनों का कटेगा चालान
ट्रैफिक सिग्नल के साथ लगे एएनपीआर कैमरों की खास बात यह होगी कि किसी भी वाहन के नंबर को आसानी से पढ़ा जा सकेगा। कैमरों की मदद से यातायात नियमों को तोड़ने वालों का स्वत: ही चालान काटने की कार्रवाई तय होगी। इसमें बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, वाहन चलाते समय फोन पर बात, सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालक चिह्नित होंगे।
स्मार्ट बनेगी शहर की यातायात व्यवस्था
शहर के पांच प्रमुख चौराहों रोडवेज चौराहा, लालबाग चौराहा, कोतवाली नगर चौराहा, मंडी चौराहा और आंख अस्पताल तिराहे पर इस सिस्टम को लगाया जा रहा है। इसका संचालन यातायात पुलिस करेगी। केंद्रीकृत ट्रैफिक प्रबंधन सिस्टम का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक जाम की परेशानी से राहत दिलाने के साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है। यह सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेंसर का उपयोग करके ट्रैफिक के संचालन की रियल-टाइम निगरानी भी करेगा। इससे शहर की यातायात व्यवस्था भी स्मार्ट बनेगी।
डॉ. राजा गणपति आर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed