{"_id":"69e7bee8ac43c939c8091fb9","slug":"car-overturns-in-ditch-bride-groom-and-driver-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154505-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खड्ड में पलटी कार, दूल्हा-दुल्हन व चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खड्ड में पलटी कार, दूल्हा-दुल्हन व चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिसावां इलाके में खड्ड में पलटी कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिसावां। इलाके के भिठारीपुरवा में साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में एक कार सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में चालक के साथ ही कार में सवार नवदंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर नवदंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।
महोली के महसुनिया गंज निवासी शिवम (28) की बरात सोमवार को हरदोई के आजादनगर निवासी दिनेश के घर गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम के बाद शिवम नवविवाहिता पत्नी शालिनी (25) के साथ महोली लौट रहे थे। भिठारी पुरवा के पास उनकी कार सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में शिवम, शालिनी और महोली के नौगवां निवासी कार चालक अंकुल वर्मा (26) घायल हो गए। तीनों का उपचार जारी है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X