सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Financial irregularities worth Rs 9.5 lakh in seven panchayats

Sitapur News: सात पंचायतों में 9.5 लाख की वित्तीय अनियमितता

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Financial irregularities worth Rs 9.5 lakh in seven panchayats
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कसमंडा विकासखंड की सात ग्राम पंचायतों में साढ़े नौ लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। इन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सचिव गनेश कुमार संभाल रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सचिव ने अपने निजी मुंशी व कुछ ग्रामीणों के नाम पर लाखों का भुगतान कर गबन किया है। सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Trending Videos

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने 15 अप्रैल को कई ग्राम पंचायतों में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत की थी। शिकायती पत्र में अंशोधन, खैरन्देश नगर, रेहुआ, मंगरौर, रमनगरा, अलेइया व बलोइया ग्राम पंचायत में सचिव के निजी मुंशी व अन्य व्यक्तियों के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ई ग्राम स्वराज वेबसाइट से जानकारी निकाली गई है। इसमें सचिव गनेश कुमार ने अपनी तैनाती वाली सभी सात ग्राम पंचायतों में अपने निजी मुंशी दिनेश कुमार के नाम पर 5,83,628 रुपये का भुगतान किया है। जबकि मनरेगा की प्रतिदिन 252 रुपये मजदूरी के हिसाब से बगैर छुट्टी के वर्ष भर काम करने पर भी 91,980 रुपये से अधिक का भुगतान संभव ही नहीं है।
इसके अलावा खैरन्देशनगर में अमर सिंह के नाम पर 1,12,504 रुपये, रेहुआ में ओमप्रकाश के नाम पर 93,113 रुपये, सलीम के नाम पर 76,564 रुपये तथा ओमकार के नाम पर 93,113 रुपये निकाले गए हैं। सामग्री खरीद एवं मजदूरी के बिल वाउचर भी अपलोड नहीं किए गए हैं। ऐसे में जांच के समय अपनी मर्जी व सुविधा के अनुसार बिल वाउचर बनाकर अधिकारियों को गुमराह किया जा सकता है।
प्रथम दृष्टया इतने बड़े पैमाने पर किसी व्यक्ति विशेष के नाम धनराशि आहरित करने का कोई औचित्य नहीं है। यह कृत्य गंभीर वित्तीय अनियमितता प्रतीत होता है। इस पर एडीओ पंचायत संजय कुमार सिंह ने सचिव गनेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed