{"_id":"6a1c8ecc50731d7811088eee","slug":"hepatitis-patients-will-get-medicine-from-chc-tambaur-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157053-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हेपेटाइटिस मरीजों को सीएचसी तंबौर से मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हेपेटाइटिस मरीजों को सीएचसी तंबौर से मिलेगी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। जहांगीराबाद में हेपेटाइटिस के 59 मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों को जिला मुख्यालय न दौड़ना पड़े, इसके लिए सीएचसी तंबौर को केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के माध्यम से मरीजों की जांच व दवा की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को तंबौर से दवा लेने की जानकारी दी जा रही है।
जहांगीराबाद गांव में एक ही परिवार के 11 लोग हेपेटाइटिस से संक्रमित मिले थे। इसके बाद राज्य व जिला स्तर की टीम ने पूरे गांव की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया है। गांव की करीब तीन हजार की आबादी की स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। अब तक करीब दो हजार मरीजों की जांच हो चुकी है। इनमें 59 लोग संक्रमित मिले हैं।
जहांगीराबाद से तंबौर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। मरीज अगर सीतापुर जिला मुख्यालय आते हैं तो उन्हें करीब 44 किलोमीटर आना पड़ेगा। मरीजों की सहूलियत को देखते हुए नजदीक के तंबौर को केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर मरीजों को दवा व जांच की सुविधा निशुल्क मिलेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सोनसरी के बाद बना था केंद्र
सीएचसी तंबौर इलाके में सोनसरी गांव आता है। पिछले साल गांव में 141 मरीज हेपेटाइटिस से संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सहूलियत को देखते हुए सीएचसी तंबौर को केंद्र बना दिया था। हालांकि इलाज के बाद सभी मरीज स्वास्थ्य हो गए हैं। अब जहांगीराबाद में मरीज मिलने के बाद फिर से तंबौर को केंद्र बनाया गया है।
-- -- -- -- --
मरीजों को इसकी दे दी गई है जानकारी
सीएचसी तंबौर को हेपेटाइटिस का केंद्र बनाया गया है। मरीजों को इसकी जानकारी दे दी गई है कि वे नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर रिपोर्ट दिखाकर दवा ले सकते हैं।
-डॉ. दीपेंद्र वर्मा, जिला सर्विलांस अधिकारी

Trending Videos