{"_id":"6a1d322267627f1ba800b8b1","slug":"video-video-thall-ma-paca-majal-imarata-garana-sa-satapara-ka-yavaka-ka-mata-gava-pahaca-shava-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से सीतापुर के युवक की मौत, गांव पहुंचा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने से सीतापुर के युवक की मौत, गांव पहुंचा शव
साउथ दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत पास की कैंटीन पर गिरी, जहां कई लोग खाना खा रहे थे। वे लोग संभल भी नहीं पाए और मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। 8 लोग घायल भी हैं।शनिवार को दिल्ली में हुए इस बिल्डिंग हादसे में सीतापुर के चांदपुर निवासी आलोक (24) की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यावसायिक भवन गिर गया था। जिसके मलबे में आलोक की दबकर मौत हो गई। सोमवार को आलोक का शव उनके गांव चांदपुर पहुंचा। आलोक आईआईआईटी इलाहाबाद से बीटेक करने के बाद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे।
आईएएस बनकर देशसेवा का था सपना
परिजनों ने बताया कि आलोक के मन में हमेशा से आईएएस बनकर देश की सेवा करने का सपना था। अपने सपने को पूरा करने के उद्देश्य से ही आलोक दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।