सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hundreds of quintals of wheat kept in purchasing centers got wet due to rain

Sitapur News: बारिश से क्रय केंद्रों में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of quintals of wheat kept in purchasing centers got wet due to rain
बारिश से भीगा गेहूं।
विज्ञापन
लहरपुर। क्रय केंद्रों में रखा सैकड़ों बोरी गेहूं बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के कारण भीग गया। रखरखाव के अभाव में बारिश का पानी सीधे खुले में रखे गेहूं पर पड़ा। शुक्रवार को पल्लेदार गेहूं को सुखाते नजर आए।
Trending Videos


मंडी समिति कार्यालय परिसर में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनके माध्यम से ही गेहूं की खरीद की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से आंधी-पानी आने की चेतावनी के बाद भी खरीदे गए गेहूं की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात हुई बारिश की वजह से क्रय केंद्रों में सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। इसे शुक्रवार को धूप में सुखाया जा रहा था। शुक्रवार को कोई भी जिम्मेदार मौके पर मौजूद नहीं मिला। पल्लेदारों ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश है, जो गेहूं भीगा है, उसे सुखाया जा रहा है।

जिले में गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी समिति और भारतीय खाद्य निगम को एजेंसी नामित किया गया है। कुल 146 केंद्रों पर खरीद की जा रही है। अधिकतर क्रय केंद्रों पर बारिश से उपज को बचाने के इंतजाम नहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed