सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Married woman's body found in suspicious condition, accused of murder

Sitapur News: संदिग्ध दशा में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 25 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in suspicious condition, accused of murder
विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र के बहोरनपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
Trending Videos

परिजनों के अनुसार, रामकोट थाना क्षेत्र के रसौरा गांव निवासी निमिषा (26) का विवाह दो वर्ष पूर्व बहोरनपुर निवासी युवक के साथ हुआ था। मंगलवार सुबह उनका शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के बाबा छोटेलाल ने बताया कि निमिषा के साथ ससुराल में अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
सूचना पर सीओ मिश्रिख, नायब तहसीलदार विवेक तिवारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक वर्ष पूर्व हुई थी पुत्री
परिजनों के अनुसार, निमिषा ने एक वर्ष पूर्व पुत्री को जन्म दिया था, जिसे लेकर भी ससुरालीजन ताने देते थे। आरोप है कि लगातार प्रताड़ना के चलते ही उसकी मौत हुई। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed