फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mid-day meal: Children were given watery vegetables and burnt rotis, FIR lodged against headmistress and cook

मिड डे मील: बच्चों को फेंककर दी पनिहल सब्जी और जली रोटियां, प्रधानाध्यापिका व रसोइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 11:23 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 06 Aug 2026 11:23 AM IST
सार

बच्चों को मिड डे मील में घटिया भोजन देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में प्रधानाध्यापिका व रसोइया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Mid-day meal: Children were given watery vegetables and burnt rotis, FIR lodged against headmistress and cook
बच्चों को दी गई सब्जी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महमूदाबाद क्षेत्र के चर्चित गुणवत्ताहीन मिड डे मील प्रकरण में प्राथमिक विद्यालय छंगापुर की प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

 
महमूदाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय छंगापुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पनिहल सब्जी और रोटी फेंककर देते हुए दिखाया गया है। बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच के बाद स्कूल की हेडमास्टर कल्पना वर्मा को निलंबित किया गया और रसोइया अनीता को सेवा से बर्खास्त किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने अपने भरोसेमंद सहयोगी उमा शंकर सिंह के किए अंतिम दर्शन, श्रद्धांजलि दी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टल सकता है इंसान का बुढ़ापा : उम्र की रफ्तार थामने की दहलीज पर विज्ञान, अगले 10 साल बेहद अहम


बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल द्वारा हेड मास्टर कल्पना वर्मा और रसोइया अनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर में विद्यालय में बच्चों के भोजन के लिए आने वाली कन्वर्जन कास्ट में गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक विनोद गिरी को सौंपी गई है।

प्रधान के बेटे ने बनाया था वीडियो : घटिया गुणवत्ता के मध्याह्न भोजन का वीडियो गांव के प्रशासक/पूर्व प्रधान दयाराम के बेटे मोनू ने बनाया था। मोनू ने बताया कि सोमवार को वह स्कूल गए थे। बच्चे खराब खाना खा रहे थे। उन्होंने प्रधानाध्यापिका से इसको लेकर बात की। तभी रसोइया अनीता आ गईं और अभद्र भाषा में बात करने लगी। रसोइया के अभद्र व्यवहार का भी मोनू ने वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed