फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Relief from rain, trouble due to waterlogging

Sitapur News: बारिश से मिली राहत जलभराव से परेशानी

Thu, 06 Aug 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, trouble due to waterlogging
बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
सीतापुर। कई दिनों से बरसात की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को बुधवार को राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल एकत्र होने लगे। दोपहर बाद बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

सावन में पहली बार मेघ बरसे तो लोगों के चेहरे खिल उठे। उमस से कुछ राहत मिली। हांलाकि, शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। जिले में विगत 27 जुलाई को बरसात हुई थी। बारिश रुकने के बाद भी बादल छाए रहे और हवा चलती रही। इससे उमस से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

एक घंटे की बरसात से ही शहर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर, आंख अस्पताल मार्ग पर एसबीआई एटीएम के सामने, आवास विकास, खूबपुर आदि मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में हल्की तो कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हुआ जलभराव। संवाद

बारिश से हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed