{"_id":"6a73839ac7ab9dcde202b3f4","slug":"young-man-lured-under-the-pretext-of-having-a-beer-and-shot-dead-sitapur-news-c-102-1-slko1055-161502-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बीयर पीने के बहाने युवक को बुलाया, गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बीयर पीने के बहाने युवक को बुलाया, गोली मारकर की हत्या
Thu, 06 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस व परिजन । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर के मुंशीगंज निवासी सलमान उर्फ मैनुद्दीन (30) की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले सलमान के परिचित ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ले में मस्जिद वाली गली निवासी मीरा के अनुसार वह मूल रूप से मंसूरपुर नेवादा की रहने वाली हैं। मीरा ने बताया कि रात 11:50 बजे पता चला कि उनके पति सलमान को मोहल्ले में ही एचपी गैस एजेंसी के पीछे किसी ने बुलाया था। सलमान वहां पहुंचे तो चौधरी टोला निवासी रजत मिश्र व चुंगी पेट्रोल टंकी निवासी भैरव उन्हें गोली मारकर भाग गए। जब मीरा मौके पर पहुंचीं तो खून से लथपथ सलमान तड़प रहे थे। उनके सीने के नीचे बाईं तरफ और कमर में गोली लगी थी।
मीरा के मुताबिक, पति सलमान ने उन्हें बताया कि रजत मिश्र व भैरव ने गोली मारी है। इसके पीछे पूर्णागिरी नगर निवासी नितेश त्रिवेदी, बिजौरा निवासी आफाक और गदपुरवा निवासी नौशाद का हाथ है। मीरा घायल सलमान को लेकर किसी तरह मेन रोड पर आईं। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और सलमान को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय कमलापुर के पास सलमान की मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
होटल में रची गई साजिश
सीतापुर। सूत्र बताते हैं कि रामकोट स्थित एक होटल में सलमान की हत्या की साजिश रची गई थी। होटल एक चर्चित युवक का है। वहां बैठकर शराब पीने के बाद आरोपी मुंशीगंज के लिए रवाना हुए थे। मामले में मुंशीगंज चौकी की पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। सलमान को गोली मारकर आरोपी भाग गए, लेकिन पुलिस उनकी घेराबंदी नहीं कर सकी। यदि पुलिस गश्त पर होती तो आरोपी इतनी आसानी से मौके से भाग न पाते। मामले में एक युवती का नाम भी सामने आ रहा है। ये युवती मृतक सलमान व एक आरोपी के संपर्क में रह चुकी है। आशंका है कि इसी युवती को लेकर विवाद में सलमान की हत्या हुई है।
रजत और भैरव पर 25-25 हजार का इनाम
चौधरी टोला निवासी रजत मिश्र का घर पूरी तरह खंडहर हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार वहां कोई नहीं रहता है। रजत के खिलाफ 14 एफआईआर दर्ज हैं। वह जिले से बाहर ही रहता है। पूर्व में उसने एक घर में घुसकर महिला को गोली मारी थी। इसके बाद थाने की पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की कवायद शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक सलमान के खिलाफ भी देहात कोतवाली में दो एफआईआर दर्ज हैं। इसमें उसे गिरफ्तार किया गया था। वह मादक पदार्थ की बिक्री में भी शामिल रह चुका है। इसके अलावा आरोपी नौशाद पर दो और नितेश पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रजत और भैरव पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।