फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MLA lodges FIR against Anuj, accused of marrying

Sitapur News: 25 शादियां करने के आरोपी अनुज पर विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
MLA lodges FIR against Anuj, accused of marrying
अनुज त्रिवेदी
रेउसा। मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी और उसके पुत्र प्रखर त्रिवेदी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सेवता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि अनुज ने अलग-अलग नामों से करीब 25 शादियां की हैं और अपनी कथित आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर विधायक की बेटी से बेटे प्रखर की शादी कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधायक ज्ञान तिवारी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी की शादी 14 फरवरी 2024 को अनुज त्रिवेदी के पुत्र प्रखर त्रिवेदी से की थी। शादी में करीब 15 हजार लोग शामिल हुए थे। शादी तय होने के दौरान अनुज ने खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताया था। उसने महाराष्ट्र के मुंबई में कारोबार करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि उनकी बेटी मांगलिक है। इसलिए उसके लिए मांगलिक वर की तलाश की जा रही थी। प्रखर और उसके परिवार के बारे में विभिन्न लोगों से जानकारी लेने पर उन्हें संपन्न कारोबारी और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित परिवार बताया गया। स्थानीय स्तर पर भी परिवार के खिलाफ कोई शिकायत या आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के मुताबिक, शादी के करीब ढाई वर्ष बाद सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि अनुज त्रिवेदी के खिलाफ महाराष्ट्र समेत अन्य स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही उसके अलग-अलग नामों से कई शादियां करने की जानकारी भी सामने आई। विधायक का आरोप है कि यदि उन्हें इन तथ्यों की पहले जानकारी होती तो वह अपनी बेटी की शादी इस परिवार में नहीं करते।

उन्होंने तहरीर में कहा कि तथ्यों को छिपाकर शादी किए जाने से उनकी बेटी और पूरा परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा है। विधायक ने अनुज त्रिवेदी से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखने की बात कहते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed