सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Monkey's jumping caused lightning in eight neighborhoods

Sitapur News: बंदर की उछलकूद ले उड़ी आठ मोहल्लों की बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Monkey's jumping caused lightning in eight neighborhoods
विज्ञापन
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े तरीनपुर सहित आठ मोहल्लों में बृहस्पतिवार को चार घंटे बिजली गुल रही। रामलीला मैदान के पास एक बंदर तार पर कूद गया। इससे जंफर उड़ गया। दोपहर के समय बिजली कटौती होने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे।
Trending Videos


इस उपकेंद्र से जुड़े तरीनपुर, ताड़कनाथ, मिरदही टोला, मुंशीगंज व पूर्णागिरी नगर सहित आठ मोहल्लों में सुबह 11 बजे बिजली गुल हो गई। एक घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने निगरानी शुरू की तो पता चला कि रामलीला मैदान के पास जंफर उड़ने से बिजली गुल हुई है। एक जगह पर तार भी टूट गया है। बिजली विभाग ने मरम्मत करके चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि जंफर उड़ने की वजह से कटौती हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed