फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nagar Panchayat clerk accused of exploitation arrested.

Sitapur News: शोषण का आरोपी नगर पंचायत लिपिक गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat clerk accused of exploitation arrested.
महोली। नगर पंचायत में तैनात एक लिपिक पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने नौकरी से निकालने की धमकी देकर तीन साल तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, कर्मचारियों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन



पीड़िता के अनुसार लिपिक ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देकर पिछले लगभग तीन वर्षों से शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस को व्हाट्सएप पर हुई चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं। इसमें लिपिक पर युवती को कार्यालय की छत पर मिलने का दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन


वहीं, इस घटना के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत के अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी थी। अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। वहां से क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए अपने सहकर्मी लिपिक के समर्थन में आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका तर्क था कि कुछ दिनों पहले कार्यालय में कूड़ा हटाने को लेकर उनके साथ अभद्रता हुई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि पीड़िता का 10 जून को एक कर्मचारी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसे कार्यमुक्त किया गया था।

27 जुलाई को पीड़िता ने लिपिक रवि शंकर गुप्ता के विरुद्ध शिकायत की थी। बुधवार को आरोपी को महोली कस्बे के स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed