{"_id":"6a6a54655849795b140149d8","slug":"theft-of-543-lakh-fir-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161077-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 5.43 लाख की चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 5.43 लाख की चोरी, एफआईआर दर्ज
Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद। क्षेत्र स्थित एक होटल पर गैर प्रांत निवासी एक चालक ने वाहन रोका। कुछ देर बाद उसे वाहन में माल कम होने की शंका हुई। चेक किया तो 5.43 लाख रुपये का माल कम निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
हजारीबाग के दारू निवासी बीरबल कुमार यादव साइजर इंटरप्राइजेज कंपनी में वाहन चालक हैं। आरोप है कि 16 जुलाई को रात करीब 11 बजे वह हिंदुस्तान जिंक माल पंतनगर से अपने वाहन में माल लोड कर असम जा रहे थे। खैराबाद के एक होटल के बाहर कुछ देर वाहन रोका था। इसके बाद उन्हें माल में कमी की शंका हुई।
इस पर उन्होंने माल चेक किया। चेकिंग में पांच लाख तैंतालीस हजार एक सौ बीस रुपये का माल कम निकला। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार शाम को एफआईआर दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।