{"_id":"69f635990b2033cf910174c3","slug":"niyaz-has-not-come-from-saudi-for-four-years-there-was-a-quarrel-with-his-wife-sitapur-news-c-91-1-brp1007-155570-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार साल से सऊदी से नहीं आया नियाज, पत्नी से थी अनबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार साल से सऊदी से नहीं आया नियाज, पत्नी से थी अनबन
विज्ञापन
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची डीएम ईशा प्रिया।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महरुआ के ग्राम कसड़ा का नियाज अहमद पिछले चार साल से सऊदी से वापस नहीं आया था और पत्नी गासिया खातून से विवाद भी चल रहा था। चार मासूमों की बेरहमी से हुई हत्या ने पूरे मीरानपुर से लेकर पैतृक गांव कसड़ा तक हर किसी को झकझोर दिया है। घटना होने के बाद पारिवारिक विवाद भी खुलकर सामने आ रहे हैं।
नियाज अहमद के सऊदी अरब में किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह होने की बात भी कही जा रही है, जिसके चलते मिया-बीवी में आए दिन विवाद भी होता रहता है। पुलिस पति से विवाद के अलावा आशनाई और संपत्ति विवाद के एंगल पर भी छानबीन कर रही है।
नियाज की शादी लगभग 17 साल पहले भीटी के सम्मनपुर छितौनिया की गासिया खातून से हुई थी। करीब सात साल पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। यहां उसने ठीक-ठाक कमाई की और मीरानपुर के मुरादाबाद मोहल्ले में पत्नी गासिया खातून के नाम जमीन लेकर दो मंजिला घर भी बनवाया। काम अभी पूरा नहीं हुआ था लेकिन परिवार की सुख सुविधा के पर्याप्त इंतजाम थे। नियाज की मां अमीना और दो भाई सलीम व मुबारक गांव में ही रहते थे। भाई कलीम और करीम भी सऊदी में रहकर नौकरी कर रहे थे।
करीब चार साल पहले नियाज सऊदी वापस गया तो फिर लौटकर नहीं देखा। बताया जा रहा है कि सऊदी में ही उसके किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया। इसके चलते उसका अपनी पत्नी से विवाद भी होता रहता था। पड़ाेसी गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार को चारों बच्चे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान उर्फ सादिया (8) पहितीपुर मार्ग स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे और सभी पढ़ाई में बेहतर थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल से घर आने के बाद बाहर नहीं निकले थे। माना जा रहा है कि रात में ही महिला ने खाने में कुछ विषैला पदार्थ मिलाकर बच्चों को बेहोश कर दिया और रात में ही वारदात को अंजाम दे डाला।
नियाज आज पहुंच सकता है घर
नियाज अहमद की पत्नी से भले अनबन चल रही हो लेकिन बच्चों से नियमित रूप से बात होती रहती थी। नियाज ने सुबह अपने घर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने अपने एक साथी को फोन किया तो पता चला कि बच्चे शनिवार को स्कूल भी नहीं गए थे। इसके बाद नियाज को अनहोनी की आशंका हुई। चारों बच्चों की हत्या के बाद नियाज सऊदी अरब से वापस आने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि रविवार को वह वापस आ जाएगा।
परिजनों में आक्रोश
हत्याकांड के बाद जब बच्चों के शवों को पाेस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया तो परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश नजर आया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद परिजनों को कोतवाली लाया गया जहां सभी को एक कक्ष में बैठाया गया। उनके साथ पहुंचे अन्य नाते-रिश्तेदारों कोतवाली से बाहर करने का प्रयास किया गया तो पुलिस कर्मियों से कहासुनी भी हुई।
अलग-अलग टीमों को सौंपा गया जिम्मा
एसपी प्राची सिंह ने घटना के जल्द से जल्द खुलासे के लिए छह टीमों का गठन किया है। इनमें हर टीम को अलग-अलग जिम्मा सौंपा गया है। मोहल्ला मुराबाद के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एक टीम महिला के मोबाइल का पासवर्ड खोलने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा सीडीआर व अन्य तमाम डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को आशंका यह भी है कि कहीं महिला का किसी से प्रेम प्रसंग तो नहीं चल रहा था और उसी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया है।
गांव में रहता है पूरा परिवार
बड़े भाई सलीम अपनी पत्नी शकीला के साथ गांव में रहते हैं। इनके बच्चे अब्दुल कादिर, राजू, अरमान, गुड़िया व गुड्डन हैं। भाई मुबारक भी घर में ही अपनी पत्नी हसीरा के साथ रहते हैं। बच्चे मुस्तकीम, आजाद, नेहा व जैनब हैं। कलीम की पत्नी हसीन बानो, बच्चे खुशबू, तबस्सुम, तरन्नुम, मो. आमिर गांव में रहते हैं। करीम की पत्नी बनीतुल निशा, बच्चे शोएब अख्तर, रसमतुल निशा व फातिमा भी गांव में ही रहते हैं।
Trending Videos