{"_id":"69a5d6173b73cffa380fd7fa","slug":"panch-kosi-parikrama-completed-with-the-desire-for-virtue-and-salvation-sitapur-news-c-102-1-stp1002-151268-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुण्य व मोक्ष की कामना के साथ पंच कोसी परिक्रमा पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुण्य व मोक्ष की कामना के साथ पंच कोसी परिक्रमा पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख में पंचकोसी परिक्रमा करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख में पंच कोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। राम नाम का जयकारा लगाते हुए साधु-संत और श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ते नजर आए। हर किसी के मन में पुण्य व मोक्ष की कामना रही। मंगलवार को चंद्र ग्रहण व भद्रा लगने के कारण परिक्रमा का समापन सोमवार को हो गया। देर शाम साधु-संत अपने आश्रम और श्रद्धालु अपने घरों की ओर प्रस्थान करने लगे। होली परिक्रमा मेला अभी चलता रहेगा।
पंच कोसी परिक्रमा का सोमवार को अंतिम दिन था। आस्था व उल्लास में डूबे परिक्रमार्थियों ने श्रीराम के जयकारे के साथ परिक्रमा पूरी की। कोई अकेले तो कई परिवार को साथ लेकर पुण्य पथ पर आगे बढ़ते नजर आए। परिक्रमा पथ पर भी कई अद्भुत नजारे दिखाई दिए। बुजुर्ग कहीं लाठी के सहारे चल रहे थे तो कई युवा जल्द परिक्रमा पूरी करने के चक्कर में तेजी से दौड़ते चले जा रहे थे।
करीब तीन घंटे में परिक्रमा पूरी कर साधु-संत व श्रद्धालु अपने डेरों में पहुंच गए। इसके बाद भजन कीर्तन में लीन रहे। सोमवार को संत-महंतों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। रथ पर सवार महंत परिक्रमा मार्ग पर निकले तो जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। परिक्रमार्थियों के स्वागत के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम के समय साधु-संतों ने अपने विभिन्न रूपों में पूजा अर्चना की तो इन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। मिश्रिख में हर तरफ परिक्रमार्थियों का ही रेला दिखाई दे रहा है। इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
मेले में श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
पंच कोसी परिक्रमा के साथ ही परिक्रमा मेला प्रारंभ हो गया था। मेले में दुकानें पूरी तरह से सज गई हैं। जनपद सहित दूरदराज इलाके के तमाम व्यापारियों ने यहां आकर दुकानें लगाई हैं। इन दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। यहां पर देर शाम तक खरीदारी होती रही। होली परिक्रमा मेला लगभग एक पखवाड़े तक चलेगा।
Trending Videos