सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five injured in gas cylinder explosion

Sitapur News: गैस सिलिंडर फटने से पांच झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five injured in gas cylinder explosion
विज्ञापन
बिसवां। अलउद्दीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश कन्नौजिया के घर में रविवार देर रात आग की चपेट में आकर सिलिंडर फट गया। हादसे में पांच लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती किया गया।
Trending Videos



गांव निवासी ओम प्रकाश कनौजिया की पत्नी इंद्रानी (65) गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। घबराए परिजनों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीण भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आकर इंद्रानी गंभीर रूप से झुलस गईं। आग बुझाने के प्रयास में शोभित यादव (23) और अजय कुमार (42) भी झुलस गए। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनका उपचार जारी है। इस घटना में आग बुझाने के दौरान अमित यादव (22) और प्रदीप यादव (35) भी झुलसे। उन्हें चोट भी लगी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की छुट्टी कर दी गई।


गैस रिसाव की आशंका
ओम प्रकाश कनौजिया ने बताया कि होली की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में आकर घर में रखे अनाज, कपड़े और होली के लिए आया सामान जल गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को आग लगने का कारण माना जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल अग्निकांड के नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed