{"_id":"69f64c3a8e78ef41f80a1a3c","slug":"petrol-was-sprinkled-on-the-former-head-and-he-was-set-on-fire-sitapur-news-c-102-1-slko1037-155234-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पूर्व प्रधान पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पूर्व प्रधान पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 03 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के वैदेही वाटिका के पास पूर्व प्रधान पर उनके गांव के ही एक युवक ने पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। इससे पूर्व प्रधान व आरोपी दोनों झुलस गए।
हसीब खान (40) ने बताया कि वह पूर्व में रहीमाबाद गांव के प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में उनका भाई लईक खां प्रधान है। गांव के ही धर्मेंद्र उनसे अपने भाई का मृत्यु प्रमाणपत्र प्रधान से कहकर बनवाने को कह रहा था। धर्मेंद्र का भाई 25 साल पहले लापता हो गया था। हसीब के अनुसार वह शनिवार को ब्लॉक गए थे। वहां धर्मेंद्र उनसे मिला और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की। इस पर उन्होंने मना किया।
इसके बाद वह सीतापुर की ओर जाने लगे। धर्मेंद्र ने उनसे लिफ्ट लेकर सीतापुर छोड़ने का आग्रह किया। आरोप है कि वैदेही वाटिका के पास धर्मेंद्र ने चलती बाइक पर पिपिया से पेट्रोल उनकी पीठ पर डालकर आग लगा दी। वह जान बचाने के लिए भागे। जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि वह हेलमेट लगाए थे तो सिर में आग नहीं लगी।
इस घटना में धर्मेंद्र भी झुलस गया है। धर्मेंद्र का आरोप है कि हसीब के भाई ने उनकी सात बिस्वां जमीन कब्जा कर रखी है। वह जमीन उनके भाई के नाम है। उसे अपने नाम हस्तांतरित कराने के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र चाहिए था। प्रधान प्रमाणपत्र नहीं बना रहे थे। पेट्रोल छिड़क कर आग लगने के आरोप पर कहा कि अचानक आग लगी। वह कुछ समझ नहीं पाया कि आग कैसे लगी है। पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos